छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, 6 और मरे
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश की वजह से धमतरी में तीन, नरायणपुर में दो और कांकर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रशासन के मुताबिक इसके चलते बस्तर क्षेत्र में 500 घर ढह गए हैं और जनजातीय समुदाय के 12,000 लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री रमन िंसंह ने बस्तर क्षेत्र के पांच जिलों और इसके साथ ही धमतरी में भी राहत शिविर बनाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उधर, मौसम विभाग ने और भारी बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications