श्रीनगर में कर्फ्यू, कश्मीर के अन्य हिस्सों में बंद
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर शहर में कर्फ्यू जारी है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और बिजबेहड़ा कस्बे में प्रतिबंध लगाए गए हैं। उत्तरी कश्मीर के कंगाम कस्बे में भी प्रतिबंध लगाया गया है।"
गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टर धड़े ने कश्मीर घाटी में विरोध प्रदर्शन के लिए बंद का आह्वान किया और लोगों से गुरुवार से ईद तक तीन दिन सामान्य दिनचर्या जारी रखने को कहा है।
घाटी में 11 जून से जारी हिंसा में सुरक्षा बलों के हाथों 69 लोगों की मौत के कारण गिलानी ने इस वर्ष ईद सादगी से मनाने का आग्रह किया है।
गिलानी गुट पिछले तीन महीने से साप्ताहिक आधार पर बंद का आयोजन करता आ रहा है।
श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग को जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सोमवार को की गई सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार लोग मारे गए और 15 अन्य जख्मी हुए।
इस घटना के बाद तनाव और बढ़ गया तथा ईद के लिए लोगों का उत्साह कम हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications