इंदौर में बलात्कार व हत्या के आरोपी के घर में तोड़फोड़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाली नौ वर्षीय सारिका को सोमवार देर रात सोते समय अगवा कर लिया गया था। सारिका का शव मंगलवार को झाड़ियों में पाया गया। सारिका की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि होने से इंदिरानगर के लोग गुस्से में आ गए।
पुलिस जांच मे खुलासा हुआ कि सारिका की हत्या में आदेश कौशल का हाथ है। इंदिरानगर के लोगों ने बुधवार को आदेश के घर में जमकर तोड़फोड़ की और मोटर साइकिल को आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपी के रिश्तेदारों के घरों में भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई।
मल्हारगंज के उपनिरीक्षक पंजाब सिंह ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी आदेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के घर के आसपास व इंदिरानगर मे सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications