सकीना की मौत की सजा अमानवीय : ईयू
बारॉसो ने यह टिप्पणी फ्रांस के स्ट्रॉसबर्ग में यूरोपीय संसद में अपने प्रथम सालाना संबोधन के दौरान की।
यूरोपीय संसद आने वाले दिनों में एक प्रस्ताव पारित कर सकीना को सुनाई गई मौत की सजा की भर्त्सना कर सकती है। दो बच्चों की मां सकीना को व्याभिचारिता और अपने पति की हत्या में मदद करने के जुर्म में यह सजा सुनाई गई है।
सकीना को सुनाई गई सजा का अंतर्राष्ट्रीय जगत में विरोध होने के बाद जुलाई में इस पर रोक लगा दी थी, लेकिन उसके वकीलों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है।
सकीना के वकील जावेद हुतान कियान का कहना है कि शुक्रवार को रमजान का पवित्र महीना समाप्त होते ही उसको कभी भी मौत के घाट उतारा जा सकता है।
फ्रांस और इटली पहले ही ईरान से सकीना को क्षमादान देने के अनुरोध कर चुके हैं लेकिन ईरान ने मंगलवार को इस बारे में यूरोपीय चिंताओं को खारिज करते हुए इस मसले पर बातचीत से इंकार कर दिया।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहीम मेहमानपारस्त ने कहा कि सकीना को हत्या और बेवफाई का दोषी ठहराया गया है और इस मामले को मानवाधिकारों से नहीं जोड़ा जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications