थाई एयरवेज के विमान में बम की सूचना
बैंकाक से उड़ान भरने वाले इस विमान में 200 यात्री सवार थे।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक एफबीआई की प्रवक्ता लारा एमिलियर ने कहा कि थाई एयरवेज के विमान 794 के शौचालय में बम होने की लिखित सूचना मिली थी।
एमिलियर ने कहा कि बैंकाक से आ रहे इस विमान को बुधवार को लास एंजेलिस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया है।
उन्होंने कहा कि विमान में सवार 200 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया है और बम निरोधक दस्ता विमान की जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications