हिलेरी ने कुरान जलाने की योजना की निंदा की

वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के एक गिरजाघर की कुरान को जलाने की योजना को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 'अपमानजनक और शर्मनाक बताया है।'

मंगलवार को विदेश विभाग द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल मेहमानों से हिलेरी ने कहा, "फ्लोरिडा के एक पादरी द्वारा 11 सितम्बर को पवित्र कुरान जलाने की जिद की खबरें जब आ रहीं हैं, ऐसे समय में हम भोजन के लिए एक साथ जुटे हैं।"

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय की विशेष प्रतिनिधि भारतीय मूल की अमेरिकी फराह पंडित भी मौजूद थीं।

न्यूयार्क पर 9/11 के आतंकवादी हमले की नौवीं बरसी पर फ्लोरिडा के गिरजाघर द्वारा प्रदर्शन की योजना की आलोचना करते हुए क्लिंटन ने कहा, "अमेरिका के सभी धार्मिक समुदायों और धर्मनिरपेक्ष नेताओं द्वारा इस योजना की एक स्वर से की गई निंदा की मैं प्रशंसा करती हूं।"

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों की निंदा के बावजूद फ्लोरिडा के गैनेसविले स्थित डोव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर के पादरी टेरी जोंस ने कहा कि वह कुरान को जलाने की योजना पर कायम है।

अमेरिकी अधिकारियों और दुनिया भर के नेताओं को आशंका है कि इस कार्य से मध्य पूर्व में हिंसा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

जोंस ने वेबसाइट 'माईफॉक्सओरलैंडों डॉटकॉम' पर कहा, "मुझे लगता है कि अमेरिका के उठ खड़े होने का यही सही समय है। हम कब तक दबाव के आगे झुकते रहेंगे। कब तक आतंकवादी और कट्टर इस्लामी हम पर नियंत्रण कायम रखेंगे?"

विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने इस फैसले को 'गैर अमेरिकी' करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "दुनिया के सभी महान धर्मो का आदर करने वाले अमेरिकी लोगों के बहुमत का प्रतिनिधित्व नहीं करने के कारण हर मायने में यह गैर अमेरिकी है।"

इससे पहले मंगलवार को एक धार्मिक नेताओं के एक बड़े समूह ने इस मुद्दे पर वाशिंगटन में अटार्नी जनरल एरिक होल्डर से मुलाकात की।

मुस्लिम वकीलों के अध्यक्ष फरहान खान ने होल्डर से मुलाकात के तुरंत बाद कहा कि अटार्नी जनरल ने गैनिसविले में कुरान जलाने की योजना को 'मूर्खतापूर्ण और खतरनाक' करार दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+