तिहरे हत्याकांड के आरोपी को मौत की सजा
जानकारी के अनुसार टिकुरिया टोला क्षेत्र में शिक्षक सुनील गुप्ता, उसकी पत्नी और बेटे की द्वारिकेश ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। सुनील द्वारिकेश के बेटे को ट्यूशन पढाने जाता था। द्वारिकेश को शक था कि सुनील के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध हैं। इसी के चलते उसने सुनील को पूरे परिवार के साथ अपने घर निमंत्रण पर बुलाया। खाना खाने के बाद द्वारिकेष ने तीनों की हत्या कर दी।
इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने द्वारिकेश को इस जघन्य तिहरे हत्याकांड का दोषी ठहराते हुए मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications