पाकिस्तान बम विस्फोट में 18 की मौत (लीड-2)
प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने विस्फोट की निंदा की हादसे की जांच कराने का आदेश दिया।
पुलिस प्रवक्ता फजल जई ने कहा कि हंगू रोड पर छावनी के नजदीक स्थित पुलिस क्वार्टर विस्फोट में घायलों में 12 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इन क्वार्टरों में पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग रहते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया है राहत कार्य शुरू कर दिया है। अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोटकों से लदा एक वाहन पुलिस क्वार्टर की दीवार से जा टकराया और फिर उसके बाद विस्फोट हो गया।
कोहाट के आयुक्त खालिद उमरजई ने कहा कि फिलहाल हम 10 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकते हैं। हादसे में 56 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोहाट में आठ महीने में इस तरह की यह पहली घटना है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लक्की मरवात में एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती बम हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें नौ स्कूली बच्चे शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications