सितंबर के अंत तक महंगा नहीं होगा एसबीआई होम लोन

एसबीआई कें प्रबंध निदेशक एस के भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि फिलहाल ब्याज दरों में बढोतरी संभावना नहीं है। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला मैनेजमेंट बोर्ड ही लेगा, वो भ इस माह के अंत में। इससे पहले होम लोन महंगे होने की संभावना नहीं है। बोर्ड की मीटिंग के बाद अक्तूबर में दरें बढ़ सकती हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बैंक होम लोन की मौजूदा 8 फीसदी की ब्याज दर से संतुष्ट है।
गौरतलब है कि वर्तमान में एसबीआई में 50 लाख रुपए तक गृह ऋण लेने पर पहले वर्ष 8 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 9 प्रतिशत और तीसरे व आगे के वर्षों में बेसिक दर से 1.75 प्रतिशत अधिक ब्याज दरें लागू हैं। इस समय बेसिक दर 7.5 प्रतिशत चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications