भुवनेश्वर। उड़ीसा के ढेंकनाल जिले में मंगलवार को एक रेलगाड़ी से कटकर तीन छात्रों की मौत हो गई। जिले के पुलिस अधीक्षक एस.के.गजभिये ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब राऊरकेला-भुवनेश्वर गरीब रथ एक्सप्रेस ने कुआनरिपाल गांव के निकट तीन छात्रों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि छात्र उस समय पटरी पर क्या कर रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। पीड़ितों की उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच है और वे एक स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत थे।