चीन का एक अरबपति दान करेगा पूरी संपत्ति

China Flag
बीजिंग। एक चीनी अरबपति ने मृत्यु के बाद अपनी पूरी संपत्ति सामाजिक कार्य के लिए दान करने का वादा किया है। वह ऐसा करने वाले चीन के पहले व्यक्ति हैं। समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक चेन ने रविवार को अपनी कंपनी की वेबसाइट पर गेट्स और बफेट को लिखे एक खुले पत्र में कहा है कि वह अपनी मृत्यु के बाद अपनी पांच अरब युआन (73.5 करोड़ डॉलर) की संपूर्ण संपत्ति दान कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि 'माइक्रोसॉफ्ट' कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स और निवेशक वारेन बफेट ने 'झियांगसू हुएंगपू रिन्यूएबल रिसोर्सेज यूटीलाइजेशन' कंपनी के प्रमुख चेन गुआंगबियाओ से सामाजिक कार्य के लिए संपत्ति का कुछ हिस्सा दान करने के लिए कहा था। इसके बाद चेन ने मृत्यु के बाद अपनी पूरी ही संपत्ति दान कर देने का निर्णय लिया।

गेट्स और बफेट ने इस साल जून में 'गिविंग प्लेज कैंपेन' शुरू किया था। वे अब तक 40 अमेरिकी अरबपतियों को उनकी संपत्ति का कम से कम आधा हिस्सा, 125 डॉलर दान में देने के लिए तैयार कर चुके हैं। गेट्स खुद भी 'बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' के संस्थापक हैं।

दोनों सितम्बर के अंत में चीनी व्यापारियों और उद्योगपतियों से मुलाकात के लिए यहां आएंगे। बीजिंग में 29 सितम्बर को उनसे मुलाकात के लिए चेन सहित 50 चीनियों को आमंत्रित किया गया है। इस बीच 'बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' के चीन में निदेशक यी लेई ने पिछले सप्ताह इस खबर को झूठा बता दिया था कि चीनी अरबपतियों को दान में हिस्सा लेने के लिए मनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+