निशंक ने की प्राथमिक शिक्षा निदेशालय बनाने की घोषणा
चमोली जिले के जोशी मठ में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन को संबोधित करते हुए निशंक ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक केदार सिंह फोनिया एवं जिलाधिकारी नीरज सेमवाल उपस्थित थे।
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा नीति को ठीक ढंग से लागू करने के लिए अलग से निदेशालय देश के कई राज्यों में पहले से है। निदेशालय का उद्देश्य बच्चों को मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications