मरीजों की मौत के बाद आ रही है नमूनों की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ब्योरे के मुताबिक भोपाल में दो तथा इंदौर में एक और मरीज की मौत हो गई है। इस तरह प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन तीनों मरीजों के नमूनों की जांच रिपोर्ट मौत के बाद आई है।
इस तरह अब तक इंदौर में 15, भोपाल में 16, जबलपुर में आठ और ग्वालियर में एक स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं 16 नए मरीजों में एच1एन1 के लक्षण पाए गए हैं।
प्रदेश में अब तक 378 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 151 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से 32 मरीजों की हालत गंभीर है वहीं 101 मरीज अस्पतालों मे भर्ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications