जनांदोलन ही साक्षरता के लक्ष्य को पाने को एकमात्र उपाय : निशंक
देहरादून, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में शत प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को जन आंदोलन चलाकर ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि वह इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड में जन आंदोलन चलाकर ही साक्षरता के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने महिला साक्षरता के लिए भी सभी को आगे आने और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए जाने की अपील की है।
निशंक ने सबसे एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि राज्य के विकास कायरें का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले इसके लिए हर नागरिक को साक्षर होना आवश्यक है।
गौरतलब है कि प्रदेश की कुल साक्षरता दर 71़.6 प्रतिशत हैं जिसमें पुरूषों का आंकड़ा 83.़3 प्रतिशत है तो वहीं महिलाओं का 59.़6 प्रतिशत है। साथ ही राज्य के पौड़ी गढवाल और पिथौरागढ़ दो जिले ऐसे हैं जिनकी पुरूष साक्षरता दर 90 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में सबसे कम साक्षर जिला हरिद्वार है जिसकी साक्षरता दर देश की साक्षरता दर 64़.8 प्रतिशत से भी नीचे है। राज्य के बाकी 12 जिले देश की साक्षरता दर से ऊपर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications