85 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक बलात्कार
घटना जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के कौड़यिा गांव की है, जहां फूलमती(बदला नाम) के साथ उसके गांव के ही दो युवकों ने बलात्कार किया।
अतरौली थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बुजुर्ग महिला गांव के बाहर एक कच्चे मकान में अकेली रहती थी। सोमवार देर रात गांव के चंदर और सोहन (25 वर्ष) नाम के दो युवकों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही हैवानियत की हदों को तार-तार करते हुए उसके साथ बलात्कार किया।
थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि दोनों युवक फिलहाल फरार हैं। उनके ठिकानों के बारे में पुलिस को कई सुराग मिले हैं। जल्द ही दोनों गिरफ्तार कर लिये जाएंगे। पुलिस ने आरोपी युवकों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। महिला घटना से काफी सदमे में है। जिस वजह से वह किसी से बात नहीं कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications