निशंक का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से बुधवार को आयोजित होने वाले इस बार के जनता मिलन कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।
वहीं कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री की दिल्ली व्यस्तता के कारण जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक प्रमुख निजी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले कार्यक्रम की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा जनता मिलन स्थगित किए जाने को नेत्तृव पर्वितन के संदर्भ में प्रदेश में चल रही अफ वाहों के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन भाजपा आलाकमान ऐसे किसी नेतृत्व पर्वितन की बात से पहले ही पल्ला झाड़ चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications