आस्ट्रेलिया में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण
विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर भारत की ओर से न्यू साउथ वेल्स के लोगों के लिए बापू की पीतल की मूर्ति और पुस्तकों का संग्रह भेंट स्वरूप आया है।
सिडनी में भारत के वाणिज्य दूत अमित दासगुप्ता ने कहा कि भारतीय छात्रों को सुरक्षित माहौल देने के मसले पर विश्वविद्यालय के प्रयासों के तहत यह प्रतिमा स्थापित की गई है।
उन्होंने कहा कि हिंसा के खिलाफ संदेश फैलाने के लिए शिक्षा और वैश्वीकरण दोनों ही जरूरी है।
दासगुप्ता ने कहा, "गांधीजी भारत में पैदा हुए थे लेकिन वह आप सभी के हैं।"
इस अवसर पर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications