पाकिस्तान में बम विस्फोट, 4 मरे
इस्लामाबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में स्थित कोहाट शहर में पुलिस लाइंस के क्वार्टर में मंगलवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया है राहत कार्य शुरू कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक वाहन पुलिस क्वार्टर की दीवार से जा टकराया और फिर उसके बाद विस्फोट हो गया।
कोहाट के आयुक्त खालिद उमरजई ने विस्फोट की पुष्टि की लेकिन उन्होंने विवरण देने से इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लक्की मरवात में एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती बम हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें नौ स्कूली बच्चे शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications