राष्ट्रमंडल खेल : 16 मामलों में सीवीसी की जांच जारी
आरटीआई के माध्यम से जानकारी चाहने वाले सुभाष चंद्र अग्रवाल ने इस संबंध में 16 आयोजन स्थलों पर भ्रष्टाचार को लेकर सरकारी एजेंसियों के खिलाफ जांच की जानकारी मांगी थी।
तीन अगस्त को मांगी गई जानकारी के तहत सीवीसी ने कहा, "मुख्य तकनीकी परीक्षक अधिकारी (सीटीईओ) ने 16 जगह किए जा रहे निर्माण कार्यो को लेकर गहनता से जांच की है। इस संबंध में जांच जारी है, लिहाजा विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।"
कुल 16 में से सात मामलों को लेकर जांच अभी भी जारी है। इनमें से चार मामले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), दो नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और एक राइट्स के खिलाफ हैं।
इसके अलावा दिल्ली नगर निगम ने तीन मामलों को लेकर सीवीसी को कोई जवाब नहीं दिया है। इसमें लाला लाजपत राय मार्ग से लेकर दयाल सिंह कॉलेज को जोड़ने वाले सुनहरी नाला, प्रेम नगर और सेवा नगर रेलवे स्टेशनों के करीब स्थित क्रासिंग पर बनने वाले रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) और वेलोड्रोम रोड पर सलीम घर फोर्ट के पास रिंग रोड पर बनने वाला आरयूबी शामिल है।
16 में से एक मामला दिल्ली विकास प्राधिकरण के हिस्से का है। यह निर्माण कार्य अक्षरधाम के करीब स्थित खेल गांव का है। सीवीसी ने कहा, "खेल आयोजन स्थलों पर निर्माण कार्यो के दौरान भ्रष्टाचार के कई नए मामले भी सामने आए हैं। उन्हें लेकर भी जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications