स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका समझाए मंत्रालय : संसदीय समिति
वित्तीय मामलों की स्थायी समिति (एससीएफ) की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "स्वतंत्र निदेशकों के दायित्वों को सीमित करने की आवश्यकता है, ताकि वे स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से काम कर सकें और बोर्ड के बाकी लोगों के साथ अपनी विशेषज्ञता बांट सकें।"
यह संसदीय समिति कंपनी विधेयक-2009 का परीक्षण कर रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "सरकार को स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के तरीके को, शैक्षिक योग्यता को, प्रस्तोताओं/प्रबंधकों से स्वतंत्रता को, उनकी भूमिका को और जिम्मेदारियों को साथ ही उनके दायित्वों को संक्षिप्त रखना चाहिए।"
नया विधेयक 50 वर्ष से अधिक पुराने कंपनी कानून का स्थान लेगा। उम्मीद है कि इस विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications