पी.जे.थॉमस बने नए सीवीसी
केरल कैडर के 1973 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थॉमस को पाटील ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। थामस इसके पहले दूरसंचार सचिव थे।
राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यहां कहा गया है, "राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित एक समारोह में पी.जे.थॉमस ने सीवीसी के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने थामस की नियुक्ति पर यह कहते हुए आपत्ति खड़ी की थी कि केरल में पाम आयल के आयात में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ जांच हुई है, लिहाजा 2जी आवंटन मामले की जांच की निगरानी करने के लिए वह उपयुक्त नहीं हैं। लेकिन गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि थामस के खिलाफ सभी आरोप समाप्त हो गए हैं।
थॉमस प्रियतांशु सिन्हा का स्थान लेंगे। सिन्हा बिहार कैडर के 1969 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सोमवार को सीवीसी के रूप में उनका चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications