राहुल से नहीं मिल सके चप्पल पहने छात्र
चप्पल पहले छात्रों को राहुल के इस कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया।
हाल के दिनों में नेताओं पर जूते और चप्पल उछाले जाने की घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया।
कार्यक्रम स्थल पर चप्पल पहने केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश दिया गया, जिनकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्याालय के अधिकारियों ने ली।
राहुल ने यहां लगभग 500 छात्रों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की। राहुल ने युवा छात्रों से राजनीति, शिक्षा, कृषि और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह मुलाकात अनौपचारिक थी और वह बड़े अच्छे मूड में थे। छात्रों का रुख उत्साहवर्धक था।"
राहुल के निर्देशों के मुताबिक इस कार्यक्रम में न तो नेताओं और न ही मीडिया को जाने की इजाजत थी। 75 मिनट तक चले इस कार्यक्रम के बाद राहुल औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए।
उल्लेखनीय है कि युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए राहुल आए दिन छात्रों से मिलने के कार्यक्रम करते रहते हैं। वह कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने और युवाओं को राजनीति से जोड़ने के इरादे से ऐसे कार्यक्रमों को महत्व दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications