शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 85 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 85.01 अंकों (0.46 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,645.06 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,711.20 के ऊपरी और 18,571.43 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 27.05 अंकों (0.49 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,604.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,625.50 के ऊपरी और 5,571.65 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 7.41 अंकों (0.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,969.22 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 62.10 अंकों (0.62 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 10,156.62 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), आईटी और धातु सेक्टर के सूचकांकों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीजी के सेक्टर सूचकांक में 1.29 प्रतिशत, आईटी के सेक्टर सूचकांक में 0.99 प्रतिशत और धातु के सेक्टर सूचकांक में 0.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, हेल्थकेयर (एचसी) और बैंकिंग सेक्टर के सूचकांक में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी सेक्टर के सूचकांक में 1.04 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेक्टर के सूचकांक में 0.33 प्रतिशत और बैंकिंग सेक्टर के सूचकांक में 0.33 प्रतिशत की गिरावट हुई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें एसीसी (6.67 प्रतिशत), एलएंडटी (2.33 प्रतिशत), टीसीएस (1.89 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.67 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (1.67 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.90 प्रतिशत), एसबीआई (0.81 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (0.62 प्रतिशत), टाटा पॉवर (0.62 प्रतिशत) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.60 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1664 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई,1282 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications