मोटापा से बचे रहते हैं अच्छी नींद लेने वाले बच्चे
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक नवजात और नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे अगर हर रोज 10 घंटे तक सोते हैं तो उम्र बढ़ने के साथ उनके मोटा होने का खतरा नहीं रहता है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि नींद की कमी के कारण इंसान भूखा महसूस करता है। उस वक्त उसे प्रचुर मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में दिन में इसकी भरपाई तली-भुनी चीजों से की जाती है, जो मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इससे पहले किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि अच्छी नींद नहीं लेने से व्यस्क और किशोर भी मोटापे का शिकार हो सकते हैं लेकिन मोटापे और नवजातों की नींद को लेकर पहली बार कोई शोध किया गया है।
शोध में पता चला है कि जो बच्चे 10 घंटे से कम नींद लेते हैं, उनके पांच वर्ष का होने तक मोटा होने या फिर उससे अधिक उम्र में गंभीर स्तर तक मोटा होने का खतरा रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications