जनवरी में हेलसिंकी-दिल्ली विमान सेवा शुरू करेगी फिनएयर

कंपनी के भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र के निदेशक कैरी स्टोल्बो ने कहा, "एशिया और खासकर भारत में हमारी विमान सेवा में यात्रियों की संख्या हमेशा ज्यादा रही है। हमें नए विमानों की आपूर्ति मिलने का इंतजार है। यह आपूर्ति मिलने के बाद छह जनवरी से हम हेलसिंकी और नई दिल्ली के बीच दैनिक उड़ान सेवा शुरू करेंगे।"

स्टोल्बो ने आईएएनएस से कहा, "भारत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है। पिछले कुछ सालों में हमने यहां अपनी क्षमता का 40 प्रतिशत विस्तार किया है। अब हम न सिर्फ अपनी क्षमता का विस्तार करेंगे बल्कि यात्रियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक समय में सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।"

फिनएयर के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कुछ महीनों बाद कंपनी की दिल्ली से जाने वाली उड़ानें सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरेंगी जो कि अभी सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरती हैं। इसके अलावा वापसी वाली उड़ानें सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर यहां पहुंचेंगी।

"यात्रियों की सुविधा वाले समय में उड़ानों का परिचालन ही फिनएयर को आकर्षक बनाता है। यूरोप के ज्यादातर शहरों में हम 45 मिनट के खास समय में सेवाएं संचालित करते हैं। इसके बाद यात्री अधिकतम डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं।"

स्टोलबो ने कहा कि भारतीय बाजार के लिए फिनएयर काफी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में परिचालन के लिए हमारे बेड़े में नए ए-330 और ए-340 विमान उतारे गए हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली से संचालित होने वाले हमारे विमान औसतन छह महीने पुराने ही हैं।"

उन्होंने कहा, "वर्ष 2008 का कठिन समय देखने के बावजूद हमारी रणनीति किराए को प्रतिस्पर्धी बनाने की है।" इस साल की पहली तिमाही में भारत में संचालित कंपनी के विमानों में यात्रियों की संख्या विमानों की क्षमता की 90 प्रतिशत रही।

फिनएयर अधिकारी ने कहा कि वह वैश्विक विमान कंपनियों के संगठन 'वन वर्ल्ड' में किंगफिशर एयरलाइन्स के औपचारिक रूप से शामिल होने संभावना देख रहे हैं। वन वर्ल्ड संगठन की पांच विमानन कंपनियां भारत में सेवाओं के संचालन के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर किंगफिशर के लांच का उपयोग कर रही हैं।

वन वर्ल्ड संगठन में फिनएयर के अलावा अमेरिकन एयरलाइंस, ब्रिटिश एयरवेज, आईबेरिया और रॉयल जॉर्डेनियन शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+