इंटक अध्यक्ष ने हड़ताल को सफल बताया

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष जी.संजीव रेड्डी ने कहा कि मंगलवार को आठ मजदूर संघों की एक दिवसीय हड़ताल में पूरे देश के 10 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का समर्थन हासिल है।

राज्यसभा सदस्य और हड़ताल का आह्वान करने वाली केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की समन्वय समिति के संयोजक रेड्डी ने हैदराबाद में आईएएनएस से कहा, "हड़ताल 99 प्रतिशत सफल रही है।"

उन्होंने कहा कि बैंक, बीमा, कोयला, ऊर्जा, दूरसंचार, बंदरगाह, परिवहन और पेट्रोलियम के संगठित क्षेत्र के करीब 10 करोड़ कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।

रेड्डी ने दावा किया कि हड़ताल के लिए उनको कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का समर्थन हासिल है।

उन्होंने कहा कि व्यापार संगठनों की सौदेबाजी की क्षमता की बहाली के लिए हड़ताल की गई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 के दशक के शुरू में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बड़े व्यापारिक संस्थानों के पक्ष में अपनाई गई गैर जिम्मेदाराना नीतियों के कारण श्रमिकों की स्थिति कमजोर हुई।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने वाम दलों से जुड़ी ट्रेड यूनियनों 'सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन' (सीटू) और आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का सहयोग क्यों लिया, रेड्डी ने कहा, "हम सौदेबाजी की अपनी क्षमता बहाल करना चाहते हैं।"

रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सरकार के अन्य नेता श्रमिकों की मांगों पर चर्चा करने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि हड़ताल केवल केंद्र सरकार नहीं वरन् राज्यों और केंद्र दोनों की नीतियों के विरोध में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+