छत्तीसगढ़ में बर्खास्त हो सकते हैं 31 पुलिसकर्मी

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए 31 पुलिसकर्मी जानबूझकर देरी कर रहे हैं, इनमें 15 निरीक्षक और 16 उप-निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलिस विभाग उन पुलिसकर्मियों को निलंबित या बर्खास्त करने पर विचार कर रहा है जो नक्सल प्रभावित इलाकों में की गई नई तैनाती पर जाने से बच रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऐसा देखने को मिल रहा है कि ऐसी जगहों पर जाने से बचने के लिए पुलिसकर्मी या तो अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हैं या फिर राजनेताओं का सहारा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि 40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले बस्तर क्षेत्र को पिछले तीन दशक से नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है, यहां पर हजारों पुलिसकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी नक्सल प्रभावित पांच जिलों कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में तैनाती के बजाय बर्खास्त होना पसंद करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+