अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ज्यादा रोजगार देंगी कंपनियां
वैश्विक मानव संसाधन क्षेत्र में काम कर रही कंपनी मैनपॉवर इंक के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, "देश में साल की चौथी तिमाही में नौकरियों की संख्या में तेज बढ़ोतरी हो सकती हैं, इससे नई नौकरी पाने के इच्छुक लोगों को काफी अवसर मिलेंगे।"
साल के अगले तीन महीनों में शिक्षा और प्रशासकीय सेवाओं की नौकरियों के लिए माहौल बेहतर होने से इस क्षेत्र में ज्यादा अवसर पैदा हो सकते हैं।
फिलहाल यातायात और थोक एवं खुदरा व्यापार के क्षेत्र में रोजगारों की वृद्धि सबसे कम रही है।
इस सर्वे में देश भर की 5,395 कंपनियों को शामिल किया गया।
मेनपॉवर इंडिया के कार्यकारी निदेशक संजय पंडित ने कहा, "घरेलू में वृद्धि और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के चलते देश में रोजगारों में वृद्धि की दर काफी मजबूत बनी हुई है। घरेलू बाजार में नौकरियों में बढ़ोतरी के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अवसरों में वृद्धि देखी जाएगी। अगली तिमाही देश में नौकरी चाहने वालों के लिए अब तक का सबसे अच्छा समय साबित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications