कॉलेज पहुंचे सैन्य अधिकारी, छात्रों को प्रेरित किया
पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जर्नल पी.सी. भारद्वाज, लेफ्टिनेंट जर्नल ए.के.एस. चंदेले, लेफ्टिनेंट जर्नल ए.के. सिंह और लेफ्टिनेंट जर्नल डी.एस. चौहान न केवल स्कूल की सुबह की प्रार्थनाओं में शामिल हुए बल्कि उन्होंने प्राचार्य फादर जॉन फैरीरा से योगाभ्यास भी सीखा।
बच्चों के सैन्य अधिकारियों से बातचीत शुरू करने से पहले जब एक शिक्षक ने वहां मौजूद छात्रों से यह पूछा कि आप में से कौन सेना में जाना चाहते है तो केवल दर्जनभर छात्रों ने ही हाथ उठाकर इसके प्रति इच्छा जताई।
बाद में जब सैन्य अधिकारियों ने छात्रों को अपने अनुभव बताए तो सेना में शामिल होने के इच्छुक छात्रों की संख्या अचानक बढ़कर 100 प्रतिशत हो गई।
इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल परिसर का भ्रमण कर संतोष जताया कि उनका यह स्कूल लगातार विकास कर रहा है।
सेना के ये शीर्ष अधिकारी 1846 में स्थापित अपने स्कूल 'ओल्ड बॉयज ऑफ सेंट पीटर्स कॉलेज' में एक मिलन समारोह में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications