ज्यादा वेतन.. यानी खुशियों पर ग्रहण!
इस अध्ययन को अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अंजाम दिया है। इसमें 1000 पेशेवर लोगों को शामिल किया गया। अध्ययन के दौरान इन लोगों के वेतन और इनकी जिंदगी की खुशियों के बारे में जाना गया। इसके बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि खुशियों का बहुत ज्यादा ताल्लुक वेतन से नहीं है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस अध्ययन में पाया गया कि 50,000 डॉलर प्रति वर्ष वेतन पाने वाले बेहद खुश और अपने जीवन से संतुष्ट दिखाई दिए। उनमें तनाव भी नहीं दिखा। वहीं 75,000 डॉलर प्रति वर्ष का वेतन पाने वाले अपेक्षाकृत कम खुश नजर आए और उनकी जिंदगी में तनाव ज्यादा था।
अध्ययन में कहा गया, "जो लोग एक लाख अथवा ढेढ़ लाख का वेतन पाते हैं उनमें इन सबसे ज्यादा तनाव होता है। उन्हें अपनी जिंदगी में खुशियां तलाशने का वक्त नहीं मिलता। ये लोग 50,000 डॉलर वेतन पाने वाले से ज्यादा खुश नहीं पाए गए।"
इस अध्ययन से जुड़े शोधकर्ता डॉक्टर क्रिस ब्यॉस ने कहा, "ज्यादा वेतन पाने वालों में खुशी के अभाव की वजह से उनमें आत्मसंतुष्टि की कमी भी है। अगर कोई व्यक्ति 10 लाख डॉलर सालाना की कमाई करता है और उसके दोस्त का वेतन 20 लाख डॉलर सालाना है तो वह खुश नहीं रह सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications