उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से मांगी सहायता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पिछले सप्ताह दक्षिण कोरिया की रेड क्रास ने उत्तर कोरिया को 84 लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता की पेशकश की थी जिसके बाद उत्तर कोरिया ने यह आग्रह किया है।
एकीकरण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सियोल इस आग्रह पर विचार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया की सरकार ने मई में प्योंगयांग के साथ सभी तरह के व्यापारिक संबंधों को समाप्त कर लिया था। दक्षिण कोरिया ने मई में एक युद्धपोत के डूबने के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया था लेकिन उत्तर कोरिया ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। इस मामले की अंतर्राष्ट्रीय जांच कराई गई थी।
इस घटना के बाद सियोल ने भी प्योंगयांग के साथ सरकारी स्तर की सभी सहायताओं को रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications