हड़ताल से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित (लीड-1)

पश्चिम बंगाल में हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हड़ताल का आान करने वाले मजदूर संगठनों में वामदलों और कांग्रेस से जुड़े संगठन भी शामिल हैं।

कोलकाता के लिए और कोलकाता से रवाना होने वाली निजी कंपनियों की 100 उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गईं थीं। बहरहाल सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की 10 उड़ानें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुईं।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने सभी उड़ानों को संचालित करने का फैसला किया। कोलकाता-काठमांडू की उड़ान को रद्द किया गया और कुछ घरेलू उड़ानों को समायोजित किया गया। सभी 10 उड़ानों को सुबह रवाना किया गया। इनमें से एक उड़ान कोलकाता-ढाका-बैंकाक की थी।" उन्होंने कहा कि एयरलाइंस के दो विमान सुबह हवाई अड्डे पर उतरे भी।

उत्तरी 24 परगना जिले में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के तृणमूल समर्थकों को दुकानें खोलने से रोकने के कारण हुए संघर्ष में दो लोग घायल हुए। जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। कुछ अन्य इलाकों में भी माकपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़पों की खबरें हैं।

बैंक, अन्य कार्यालय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। हड़ताल से बाहर रखने के कारण रेल और मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य हैं। यात्रियों को परिवहन का केवल यही एकमात्र साधन उपलब्ध है।

हड़ताल में आटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के भी शामिल होने के कारण मुंबई के यात्रियों को मंगलवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में अधिकांश आटो रिक्शा बंद रहे जबकि दक्षिणी मुंबई में कुछ निजी टैक्सियों को चलने देखा गया। हड़ताल में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के भी शामिल होने से मुंबई में बैंकों की शाखाओं और मुख्यालयों में काम प्रभावित हुआ है।

पुलिस ने कहा कि पूरे शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। व्यापारिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के साथ ही होटल और भोजनालय भी सुबह से खुले हैं।

हड़ताल के कारण वाम मोर्चा के शासन वाले त्रिपुरा में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकांश बाजार, दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहे। सड़क यातायात ठप्प है और त्रिपुरा से देश के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

अगरतला हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अगरतला-कोलकाता और अगरतला-गुवाहाटी मार्ग की हवाई सेवाएं सामान्य हैं।

कार्यालयों में उपस्थिति बहुत कम है और निजी बसें, टैक्सियां तथा आटो रिक्शा बंद हैं। बहरहाल अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। जहरीली शराब पीने से सोमवार को 23 लोगों की मौत होने के कारण मलप्पुरम जिले को बंद से मुक्त रखा गया।

मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी बंद के आान के कारण तमिलनाडु कपड़ा उद्योग और चेन्नई से घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं जबकि शिक्षण संस्थान खुले रहे।

स्कूल और कॉलेज खुले हैं और सिटी बसें सामान्य रूप से चल रहीं हैं। तिरुपुर और कोयम्बटूर के करीब तीन लाख कपड़ा मजदूर हड़ताल में हिस्से ले रहें हैं।

तिरुचिरापल्ली में गोल्डेन रॉक रेलवे इकाई के करीब 4,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। मजदूर संगठनों की हड़ताल से मंगलवार को असम में जनजीवन प्रभावित हुआ लेकिन चाय और तेल उत्पादन क्षेत्र इससे अछूता रहा।

हड़ताल का प्रमुख असर परिवहन क्षेत्र पर देखा गया। बसें, ट्रक और टैक्सियां सड़कों से दूर हैं। सभी कस्बों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। यातायात के अभाव में शिक्षण संस्थाएं भी प्रभावित हुईं हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में बंद समर्थकों के कुछ बसों में तोड़फोड़ करने की सूचना मिली है।

रेल सेवाएं और अधिकांश चाय बागानों तथा तेल उत्पादन क्षेत्र का काम प्रभावित नहीं हुआ है। नागरिक उड्डयन के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ मार्गो पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं लेकिन गुवाहाटी-नई दिल्ली को उड़ानें सामान्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+