युवती के मित्र ने की ऑनलाइन प्रेमी की हत्या
स्कॉटलैंड के युवक 27 वर्षीय जॉन मैकडोनाल्ड की इंटरनेट पर बातचीत के जरिए 31 वर्षीय नैनक्वीन रोमीरो से पहचान हुई थी। रोमीरो द्वारा मैकडोनाल्ड को मुलाकात के लिए फिलीपिंस के अंगोनो स्थित उनके घर में बुलाए जाने से पहले वे दोनों कई सप्ताह से ऑनलाइन बातचीत में मशगूल थे।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक मैकडोनाल्ड को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह एंसेल्मो लैकोस्टेल्स के साथ लिव-इन में रह रही हैं। रोमीरो ने उन्हें बताया था कि वह अपने भाई लैकोस्टेल्स के साथ रहती हैं।
वह गुरुवार को फिलीपींस पहुंचे थे और शनिवार को राजधानी मनीला के नजदीक स्थित रोमीरो के घर पहुंचे।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें लगता है कि रोमीरो ने लैकोस्टेल्स को अपना भाई बताकर मैकडोनाल्ड से उनका परिचय कराया था लेकिन जब वे तीनों रात्रिभोज के लिए एक रेस्तरां में गए तो यह मुसीबत आ गई। जैसे ही मैकडोनाल्ड ने लैकोस्टेल्स से कहा कि वह रोमीरो के सामने विवाह प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं, वैसे ही वह आपे से बाहर हो गया।
जब वे वापस घर पहुंचे तो लैकोस्टेल्स ने मैकडोनाल्ड और रोमीरो पर एक चाकू से कई वार किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications