उड़ीसा में नक्सलियों ने सरकारी भवन उड़ाया
पुलिस के मुताबिक भुवनेश्वर से लगभग 620 किलोमीटर दूर मल्कानगिरी जिले के पाडिया प्रखण्ड में लगभग 100 नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर भवन को उड़ा दिया। जिले को नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने पहले मजदूरों को भवन खाली करने को कहा और फिर उन्होंने विस्फोट कर उसे उड़ा दिया।"
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में सक्रिय नक्सली स्कूल, पंचायत भवनों तथा सरकारी भवनों को निशाना बनाते रहे हैं क्योंकि नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल इसका उपयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications