मुरैना में किशोरी से सामूहिक बलात्कार
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को किशोरों और युवकों के समूह ने रामपुरा इलाके में रहने वाली किशोरी रानी (काल्पनिक नाम) को अगवा कर उसके साथ कार में बलात्कार किया। इस बात की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी।
नगर पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications