मंत्रियों की संपत्ति पर पीएमओ को सीआईसी का नोटिस
नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने केंद्रीय मंत्रियों की संपत्तियों की घोषणा संबंधी आदेश का उल्लंघन किए जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय जन सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) को निर्देश भी दिया कि वह 10 दिनों के भीतर शिकायत को निपटाए।
आयोग ने सीपीआईओ को यह भी निर्देश दिया है कि वह आदेश की अवहेलना के संदर्भ में खासतौर से एक कार्रवाई रिपोर्ट 10 सितंबर तक सौंपे।
ज्ञात हो कि आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल ने कैबिनेट सचिवालय से सभी केंद्रीय मंत्रियों की आय और संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगा था। बाद में यह मामला पीएमओ के पास भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications