सिगरेट और फेयर एंड लवली का प्रचार नहीं करूंगा : अभय देओल

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता अभय देओल का कहना है कि सिगरेट और फेयर एंड लवली जैसे ब्रांडों का प्रचार वह कभी नहीं करेंगे लेकिन शराब का विज्ञापन करने में कोई बुराई नहीं है।

अभय ने कहा, "मैं कभी सिगरेट का प्रचार नहीं करूंगा क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। इसके अलावा मैं फेयर एंड लवली क्रीम का भी प्रचार नहीं करूंगा क्योंकि लोग मानते हैं कि केवल इसका प्रयोग करने से ही आप सुंदर दिख सकते हैं।"

मुंबई में अभय देओल ने संवाददाताओं को बताया, "ऐ चीजें प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं हैं और मैं कभी भी इस तरह की चीजों का हिस्सा नहीं बनना चाहूंगा।"

अभय हालांकि इस बात को मानते हें कि शराब का प्रचार करने में कोई बुराई नहंी है।

अभय कहते हैं, "शराब का प्रचार करने में कोई समस्या नहीं है क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से गलत चीज नहीं है। यहां तक की चिकित्सक भी कहते हैं कि यदि आप कभी कभार शराब पीतें हैं तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+