मुझे कुत्ता समझते हैं रिपब्लिकन : ओबामा
विस्कोंसिन के मिलवाके में सोमवार को मजदूर दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "वाशिंगटन में लंबे समय से प्रभावी रहे कुछ निहित ताकतवर तत्व मुझसे खुश नहीं हैं। मेरे बारे में वे एक कुत्ते की तरह बातें करते हैं।"
मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार अभियान को अक्रामक रूप देते देते हुए ओबामा ने कहा, "वे तत्व अब से और नवंबर के बीच शर्त लगा रहे हैं कि आप (मतदाताओं) की स्मृति में कमजोरी आएगी।"
अमेरिका में मध्यावधि के चुनावों में दो माह बाकी हैं और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट में डेमोकेट्रिक पार्टी का बहुमत दांव पर लगा है।
आलोचकों के अभियान तेज करने से पैदा कड़वाहट को प्रदर्शित करते हुए उन्होंने कहा, "वे (रिपब्लिकन) सोचते हैं कि आप भूल जाएंगे कि उनके एजेंडे ने देश का क्या हाल किया है। उनका मानना है कि आप केवल बदलाव में विश्वास करते हैं। उनकी नीतियों ने हमारे मध्य वर्ग को तबाह करने और अर्थव्यवस्था को खाई में धकेला। अब वे फिर आप से सत्ता की चाबी मांग रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications