रतलाम में कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद रतलाम के माणक चौक व दो बत्ती थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। पिछले दिनों कर्फ्यू में दो व चार घंटों की ढील दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक मयंक जैन ने बताया है कि स्थिति में सुधार देखते हुए मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।
वहीं दूसरी ओर प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल अब भी तैनात है। शुक्रवार को भड़की हिंसा में शामिल लोगों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications