हड़ताल से बंगाल में हवाई, सड़क यातायात बाधित

कोलकाता। देश के नौ बड़े मजदूर संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हड़ताल का आह्वान करने वाले मजदूर संगठनों में वामदलों और कांग्रेस से जुड़े संगठन भी शामिल हैं।

बढ़ती महंगाई, श्रम कानूनों के उल्लंघन और निजीकरण के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया है। कोलकाता के लिए और कोलकाता से रवाना होने वाली निजी कंपनियों की 100 उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गईं थीं। बहरहाल सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया की 10 उड़ानें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुईं।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने सभी उड़ानों को संचालित करने का फैसला किया। कोलकाता-काठमांडू की उड़ान को रद्द किया गया और कुछ घरेलू उड़ानों को समायोजित किया गया। सभी 10 उड़ानों को सुबह रवाना किया गया। इनमें से एक उड़ान कोलकाता-ढाका-बैंकाक की थी।"

उन्होंने कहा कि एयरलाइंस के दो विमान सुबह हवाई अड्डे पर उतरे भी। पुलिस ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना का समाचार अभी तक नहीं है। ताड़तल्ला जैसे औद्योगिक इलाकों में रोजाना की भीड़भाड़ के बजाए सड़कें पूरी तरह सूनी हैं। सरकारी और निजी बसें सड़कों पर नहीं दिख रहीं हैं।

बैंक, अन्य कार्यालय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूलों ने छात्रों से मंगलवार को नहीं आने को कहा था। हड़ताल से हुगली नदी के दोनों ओर के क्षेत्रों हावड़ा और उत्तरी 24 परगना जिले में उद्योगों का कार्य प्रभावित हुआ है।

हड़ताल से बाहर रखने के कारण रेल और मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य हैं। यात्रियों को परिवहन का केवल यही एकमात्र साधन उपलब्ध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+