नोएडा में लुटेरों ने बीपीओ कर्मचारी की कार लूटी
पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को रात लगभग 10 बजे उस समय हुई जब रितेश गुप्ता अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सेक्टर 61 में स्थित शोप्रिक्स मॉल से बाहर निकल रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पार्किं ग से अपनी मारुती कार लेकर बाहर निकलने के बाद रितेश पास में ही स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसा निकालने चले गए। उस समय उनकी पत्नी और बच्चे कार के अंदर ही मौजूद थे।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब रितेश वापस लौटकर अपनी कार के पास पहुंचे तो तीन हथियारबंद लोग उनके पास आए और पिस्तौल निकालकर उन्हें मारने की धमकी दी। हमलावरों ने रितेश की पत्नी और बच्चों को कार से नीचे उतरने को कहा और कार लेकर फरार हो गए।
रितेश ने तत्काल इसकी सूचना पीसीआर वैन को दी जो घटनास्थल से महज दस मीटर की दूरी पर थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लुटेरों का पीछा करने की बजाय पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ करनी शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications