छत्तीसगढ़ में बारिश से 3 मरे, हजारों बेघर
बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में सोमवार रात को हुई मूसलाधार बारिश में तीन लोग बह गए। मंगलवार को तीनों लोगों की मौत की पुष्टि हो गई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जिले में बारिश की वजह से 100 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं।
बयान में कहा गया है कि कांकेर जिले में भी बारिश की वजह से कई गांवों में पानी भर गया है और कई मुख्य सड़कें पानी में डूब गई हैं।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है।
खबरों के मुताबिक नारायणपुर और कांकेर में हजारों लोग बेघर हो गए हैं और प्रशासन को राहत सामग्री पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बस्तर सहित राज्य के विभिन्न भागों में मंगलवार को भी बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications