प्रवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में पीसीएपीए का आंदोलन
पीसीएपीए के पूर्व प्रवक्ता और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे के मुख्य आरोपी असित महतो ने कहा, "हम सात सितम्बर को काला दिवस मनाएंगे जबकि आठ सितम्बर को चक्का जाम किया जाएगा। नौ और 10 सितंबर को तीनों जिलों मे बंद का ऐलान किया गया है। "
गौरतलब है कि पुलिस ने तीन सितम्बर को मनोज महतो को पकड़ लिया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी कथित तौर पर चार सितम्बर को दिखाई गई। पीसीएपीए ने आरोप लगाया है कि पुलिस मनोज महतो को फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है इसलिए चार दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया गया है।
असित महतो ने कहा, "संगठन के अगले प्रवक्ता के नाम की घोषणा पीसीएपीए की केंद्रीय समिति की बैठक में की जाएगी जो बहुत जल्द ही आयोजित होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications