सेंसेक्स में बढ़त, गिरकर खुला निफ्टी
मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ खुले। सेंसेक्स में 11.68 अंकों की बढ़त देखी गई जबकि निफ्टी 1.05 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 11.68 अंकों की वृद्धि के साथ 18,571.73 पर खुला। बीते सोमवार को यह 18,560.05 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 1.05 अंकों की गिरावट के साथ 5575.90 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 5576.95 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications