जर्मनी में मिले प्राचीन इस्लामी सिक्के
बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी में खुदाई के दौरान पुरातत्वविदें को 1,200 साल पहले के 82 इस्लामी सिक्के मिले हैं।
समाचार एजेंसी वैम के मुताबिक पुरातत्वविदें ने बताया कि कुछ सिक्के पूरी तरह से चांदी के बने हुए हैं। मैक्लेनबर्ग-वोरपोमर्न प्रांत के अंकलाम शहर में खुदाई के दौरान ये सिक्के बरामद किए गए।
पुरातत्वविदें के मुताबिक यह खोज जर्मनी और इस्लामी देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक समझौते के विस्तार के एक मजबूत साक्ष्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications