पाकिस्तान को 2.94 करोड़ डॉलर की मदद देगा चीन
बीजिंग, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन ने घोषणा की है कि वह बाढ़ से भारी तबाही का सामना कर रहे पाकिस्तान को 2.94 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जियांग यू ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार ने इससे पहले 12 करोड़ युआन की मदद की थी।
प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तान हमारा पड़ोसी होने के साथ मित्र राष्ट्र भी है। चीन पाकिस्तान में राहत और पुनर्निर्माण कार्यो में अपना सहयोग आगे भी जारी रखेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications