आईएईए की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित: ईरान
तेहरान, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने कहा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की ताजा रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित और एकपक्षीय है।
समाचार एजेंसी 'इसना' के अनुसार ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली-अकबर सालेही ने कहा, "आईएईए को यह रिपोर्ट जारी करते समय ज्यादा सजग रहना चाहिए था। इसमें उसकी निष्पक्षता बिल्कुल नहीं झलक रही है।"
सालेही ने कहा, "हमारा मानना है कि अपने इस रवैये से आईएईए ने संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था की हैसियत गवां दी है। यही नहीं उसने अपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विश्वसनीयता भी खो दी है।"
इससे पहले सोमवार को आईएईए महानिदेशक युकिया अमानो ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा था कि ईरान अपने कुछ परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण रोककर उसके कार्य में बाधा पैदा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications