मुख्यमंत्री आवास के निकट व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

रायपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी के एक मामले में फंसे एक व्यक्ति ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह आवास के सामने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक गजानंद ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। उसके बाद परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने भी आत्मदाह करने की कोशिश की जिसमें दो महिलााएं शामिल थीं।

सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर नजदीकी सीविल लांइस पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। बाद में उसे पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि गजानंद दुर्ग जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित है। उसने अपनी गिरफ्तारी से बचने और सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+