की ने यूरोप दौरा रद्द किया
वेलिंग्टन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने पिछले दिनों क्राइस्टचर्च शहर में आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से अपनी प्रस्तावित यूरोप यात्रा रद्द कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार की शुक्रवार को यूरोप के लिए रवाना होने वाले थे। वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और पेरिस में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने वाले थे।
की ने सोमवार को कहा कि क्राइस्टचर्च के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications