देने गए थे अमन का पैगाम, कर आए तिरंगे का अपमान

Indo-Pak Rally, Photo scanned from HT
सिरसा। सीमा पार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लाहौर में बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ भारत से गया बुद्धीजीवी वर्ग का एक दल तिरंगे का अपमान कर आया। खबर तब सुर्खियों में आई जब दल के सदस्यों की उलटा तिरंगा थामे तस्वीर अंग्रेजी के समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्‍स के हरियाणा संस्‍करण में प्रकाशित हुई।

इंडो-पाक शांति कारवां के नाम पर अमन के 10 पैरोकार सीमा पार बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए गए। यह दल मैगससे अवार्ड विजेता संदीप पांडे की अगुवाई में पाकिस्तान गया था। जिसमें गुरदयाल सिंह शीतल व दर्शन सिंह पंजाब से, जायद अहमद शेख गुजरात से, कॉनफेडरेशन ऑफ वॉलेंटरी एसोसीएशन (कोवा) हैदराबाद से मजहर हुसैन, फिरोज हुड्डा लखनऊ, राजेश्वर दिल्ली से, फिरोज मिट्ठीबोरवाला व मोनिका वाही मुंबई से तथा रमनीक मोहन हरियाणा भी भारत से पाकिस्तान गए थे।

तस्वीरों में बड़े गर्व के साथ खड़े यह सभी बुद्धिजीवी लोग पाकिस्तान के झंडे के साथ लगाए गए उलटे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। उल्टा तिरंगा थामे पाकिस्तान के लाहौर में खिंचवाई यह तस्वीर इन्होंने भारतीय मीडिया को भी जारी की है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे ये बुद्धिजीवी लोग ऐसी गलती करें तो क्‍या करना चाहिए। आप अपनी राय नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+